
डीएवी क्षेत्रीय खेलों के अंतिम दिन एथलेटिक्स खेलों का आयोजन
दिनांक 5 नवम्बर 2022 को डीएवी एनटीपीसी ऊंचाहार में चल रहे डीएवी क्षेत्रीय, नेशनल खेलों के अंतिम दिन एथलेटिक्स खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्घाटन मुख्य अतिथि एन टी पी सी के मुख्य महाप्रबंधक श्री ए.के.समैयार द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि की भूमिका में महाप्रबंधक ऑपरेशन और मेंटेनेंस श्री गौतम कुमार जाना, महाप्रबंधक परियोजना श्री एस. के. मंडल, एच. आर. प्रमुख श्री अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (एच. आर.) श्रीमती स्नेहा त्रिपाठी उपस्थिति रहे साथ ही संकुल के सभी प्रधानाचार्य उपस्थित रहे जिसमें डीएवी ऊंचाहार विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ डी.के. मिश्रा जी, डीएवी कुमारगंज से श्रीमती पुष्पा कुमारी, डीएवी ओबरा से श्रीमती प्रतिभा जौहरी, डीएवी रॉबर्ट्सगंज से संकुल प्रभारी श्री अंकुर भाटिया, डीएवी रिहंद नगर से श्री राजकुमार, सरस्वती विद्यालय से श्री वी.के. सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के स्वागत भाषण में डीएवी ऊंचाहार विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ डी.के. मिश्रा जी ने मुख्य महाप्रबंधक श्री ए.के.समैयार के कार्यक्रम में उपस्थित होने और मार्गदर्शन करने लिए धन्यवाद दिया साथ ही कार्यक्रम प्रेरणा का स्त्रोत मुख्य महाप्रबंधक श्री ए.के.समैयार को बताया।
तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई, जिसमें बच्चों का म्यूजिकल योगा को सराहा गया और सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की। आज खेलों की शुरुआत 800 मीटर दौड़ से हुई जिसमें निष्ठा गोयल संकुल द्वितीय ने स्वर्ण पदक, रचना कुमारी संकुल प्रथम ने रज़त पदक और मान्यता सिंह संकुल प्रथम ने कांस्य पदक जीता। डिस्क-थ्रो (चक्का फेंक) में उषा कुमारी संकुल प्रथम ने स्वर्ण पदक, काशवी श्रीवास्तव संकुल द्वितीय ने रज़त पदक और खुशी पाण्डेय संकुल प्रथम ने कांस्य पदक जीता। लॉन्ग जम्प (लम्बी कूद) में अदिति संकुल चतुर्थ ने स्वर्ण पदक, शिप्रा संकुल प्रथम ने रज़त पदक और कविता यादव संकुल द्वितीय ने कांस्य पदक जीता साथ ही हाई जम्प (ऊँची कूद) में अंचल सिंह संकुल प्रथम ने स्वर्ण पदक, निशा दुबे संकुल प्रथम ने रज़त पदक और तेजस्वनी सिंह संकुल द्वितीय ने कांस्य पदक जीता। इसके बाद खो-खो का मैच संकुल प्रथम और संकुल द्वितीय के बीच हुआ जिसमें संकुल प्रथम की जीत हुई। 100 मीटर दौड़ में अदिति संकुल चतुर्थ ने स्वर्ण पदक, स्नेहा पटेल संकुल प्रथम ने रज़त पदक और राशि सिंह संकुल प्रथम ने कांस्य पदक जीता। अंत में पुरस्कार वितरण किये गए और कार्यक्रम का समापन मुख्य महाप्रबंधक श्री ए.के.समैयार के सम्बोधन से हुआ जिसमे मुख्य महाप्रबंधक श्री ए.के.समैयार जी ने सभी छात्र-छात्रों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया और डीएवी ऊंचाहार के कार्य को सराहा।
रिपोर्ट:- *प्रेम प्रकाश*
Buro Chief (India TV News) , सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश
0 Response to "डीएवी क्षेत्रीय खेलों के अंतिम दिन एथलेटिक्स खेलों का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें