बीजेपी महिला मोर्चा ने अमृत कलश यात्रा का किया भव्य स्वागत, युवा मोर्चा सदस्यों पर बरसाए फूल, लिया देशभक्ति का प्रण

बीजेपी महिला मोर्चा ने अमृत कलश यात्रा का किया भव्य स्वागत, युवा मोर्चा सदस्यों पर बरसाए फूल, लिया देशभक्ति का प्रण

 

*बीजेपी महिला मोर्चा ने अमृत कलश यात्रा का किया भव्य स्वागत, युवा मोर्चा सदस्यों पर बरसाए फूल, लिया देशभक्ति का प्रण* 

पटना में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भव्य अमृत कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान विशेष तौर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सदस्यों ने प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशिला गुप्ता की अगुवाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान महिला मोर्चा सदस्यों ने घोड़े पर सवार होकर देश के अलग अलग वीरांगना के परिधान जैसे रानी लक्ष्मीबाई, बंगाली, बिहारी,पंजाबी, कश्मीरी, मिजोरम जैसे राज्यों के खूबसूरत परिधान पहनकर हाथों में फूलों की टोकरी लेकर युवा मोर्चों के सदस्यों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशिला गुप्ता के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्यों ने युवा मोर्चे के सदस्यों का भव्य स्वागत किया।

बता दें कि इस कार्यक्रम के तहत बिहार के हर जिले में रहने वाले देश के शहीद सपूतों की घर की मिट्टी को अमृत कलश में रखकर 1500 युवा पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। महिला मोर्चे की सदस्यों ने पटना से दिल्ली जा रहे युवाओ को शुभकामनाएं भी दी। इंडिया टीवी न्यूज़ डेस्क के लिए अनु चतुर्वेदी की विशेष रिपोर्ट पटना से

0 Response to "बीजेपी महिला मोर्चा ने अमृत कलश यात्रा का किया भव्य स्वागत, युवा मोर्चा सदस्यों पर बरसाए फूल, लिया देशभक्ति का प्रण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article