आदर्श नारी शक्ति फाउंडेशन के द्वारा डांडिया महोत्सव आयोजित
*आदर्श नारी शक्ति फाउंडेशन के द्वारा डांडिया महोत्सव आयोजित*
आदर्श नारी शक्ति फाउंडेशन के द्वारा बर्रा स्थित पीएस पैलेस में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कांति सचान एवं जिला पंचायत सदस्य संजय सचान के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमकान्ति सचान ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अपने संबोधन में बताया कि सरदार पटेल अन्याय सहन नहीं कर पाते थे अन्याय का विरोध करने की शुरुआत उन्होंने स्कूली दिनों से ही कर दी थी तथा बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे सरदार पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर वहां की महिलाओं ने सरदार की उन्हें उपाधि प्रदान की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में बिखरे भारत के भू राजनीतिक एकीकरण में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए पटेल को भारत का बिस्मार्क और लौह पुरुष भी कहा जाता है फाउंडेशन के द्वारा जयंती के मौके पर डांडिया महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया संजय सचान के मुताबिक आदर्श नारी शक्ति फाउंडेशन के द्वारा निरंतर महिलाओं के उत्थान की दिशा में कार्य किया जा रहा है इस मौके पर मुख्य रूप से रागिनी प्रियंका कल्पना सुमन संतोषी सीमा त्रिपाठी अनुपमा मीना सचान रचना सपना प्रीति पूनम श्वेता दीक्षित मंजुला सचान रचना सीमा सिंह शिव कांति सुनीता एकता कविता वंदना रोहिता मालिनी सचान रूबी बाजपेई नीलम सचान सहित काफी संख्या में फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे
*कानपुर नगर से संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल की खास रिपोर्ट*
0 Response to "आदर्श नारी शक्ति फाउंडेशन के द्वारा डांडिया महोत्सव आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें