एक लाख के इनामी कुख्यात हार्डकोर नक्सली गोपाल दास को CRPF, STF व जिला पुलिस ने जॉइन्ट ऑपरेशन कर बक्सर स्टेशन के आसपास से किया गिरफ्तार

एक लाख के इनामी कुख्यात हार्डकोर नक्सली गोपाल दास को CRPF, STF व जिला पुलिस ने जॉइन्ट ऑपरेशन कर बक्सर स्टेशन के आसपास से किया गिरफ्तार

 

एक लाख के इनामी कुख्यात हार्डकोर नक्सली गोपाल दास को CRPF, STF व जिला पुलिस ने जॉइन्ट ऑपरेशन कर बक्सर स्टेशन के आसपास से किया गिरफ्तार,DSP खड़गपुर और ASP अभियान ने जॉइन्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

Vo:-बिहार सरकार द्वारा घोषित 1,00,000(एक लाख) का इनामी कुख्यात हार्डकोर नक्सली गोपाल दास को बक्सर स्टेशन के आसपास से शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुंगेर एसपी जग्गू नाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देश पर एएसपी अभियान कुणाल कुमार व बिहार एसटीएफ विशेष टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी ए0एस0पी0 अभियान कुणाल कुमार एवं हवेली खड़गपुर डी0एस0पी0 राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। इस दौरान एएसपी अभियान ने बताया कि गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली वर्ष 2018 में मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के चार नजदुरों का फिरौती हेतु अपहरण किया गया था। तथा कंपनी के चार पोकलेन, दो हाईवा एवं एक मोटरसाइकिल को जला दिया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध हवेली खड़गपुर थाना सहित अन्य कई थानों में भी 1 दर्जन से अधिक कांड में नाम दर्ज है। 

वहीं खड़गपुर डीएसपी राकेश कुमार ने इस मामले में बताया कि गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली गोपाल दास सहित अन्य नक्सली के द्वारा अकबरनगर-शाहकुंड मार्ग में बीएमपी कैंप पर नक्सली हमला किया गया था। वहीं खडगपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दस साल पहले नक्सलियों ने यात्री शेड में चल रहे अस्थायी बीएमपी कैंप पर हमला किया था। वहीं गोपाल दास सहित अन्य नक्सलियों के द्वारा शाहकुंड की ओर से अकबरनगर की दिशा में आ रहे दो सवारी गाड़ी आ रहा था  जिसके सीसे पर एजी जरा धीरे चलो लिखी पड़ी थी। उस सवारी गाड़ी पर आए हथियारबंद नक्सलियों ने उतरते ही अंधाधुंध गोलियां दागते हुए धावा बोला था। हमले में तब संतरी ड्यूटी में मौजूद तीन सिपाही गोली लगते ही गिर पड़े थे। जवान अपने आप को संभलते तब तक नक्सलियों ने उन्हें कवर कर लिया था। इस दौरान नक्सलियों के द्वारा चार सेल्फ लोडिंग राइफल, दो स्टेंडगन, चार हैंड ग्रेनेड, करीब छह सौ चक्र कारतूस आदि लूट लिए थे। एक-दो जवानों के हथियार इसलिए तब बच गए थे कि उन्हें बिस्तर के अंदर छिपा रखा था। घटना के चश्मदीद बीएमपी हवलदार गोवर्धन झा के फर्द बयान पर 50 अज्ञात नक्सलियों पर दर्ज किया गया था। जिसमें हार्डकोर नक्सली बीरबल मुर्मू, भीम तूरी, सुरेश कोड़ा जैसे नाम भी सामने आए। सभी पर आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है। इस मौके पर बिहार पुलिस सहित एसटीएफ जवान मौजूद थे।

0 Response to "एक लाख के इनामी कुख्यात हार्डकोर नक्सली गोपाल दास को CRPF, STF व जिला पुलिस ने जॉइन्ट ऑपरेशन कर बक्सर स्टेशन के आसपास से किया गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article