बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री का वितरण किया

बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री का वितरण किया


 मथुरा आज दिनांक 17 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश व मथुरा जिला अध्यक्ष माननीय श्री  देवेंद्र कुमार रघुवंशी जी की अनुमति पर   भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष महानगर श्री  राजवीर सिंह  जी  वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद  जी  के नेतृत्व में वृंदावन में रतन छतरी पुरानी काली दह वीआईपी पार्किंग सुदामा कुटी परिक्रमा मार्ग खादर की कॉलोनियों में बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री का वितरण किया 

ब्रेड बिस्कुट केला मोमबत्ती माचिस चाय की पत्ती चीनी  दूध के पैकेट का वितरण किया गया भारतीय  किसान यूनियन टिकैत के नेताओ ने पानी में घुसकर जनता की समस्याओं को सुना  व खाद्य सामग्री बाटी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता नाव में बैठकर बाढ़ पीड़ितों के घरों तक पहुंचे छतों पर बैठी जनता को खाद्य सामग्री दी 

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर सिंह नेताजी ने संयुक्त रूप से कहा मथुरा जनपद की सभी समाज सेवी संस्थाएं सभी पूंजीपति राजनीतिक पार्टियां आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें जमुना किनारे बसे लोग काफी परेशानी का सामना उठा रहे हैं 

रतन छतरी की जनता ने बताया पीने का मीठा पानी नहीं आ रहा इसके बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत का प्रतिनिधिमंडल वृंदावन नगर निगम कार्यालय पर अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर जी से मिला वृंदावन की सभी समस्याओं से अवगत कराया इसके बाद रतन छतरी क्षेत्र में पानी के टैंकर भेजे गए 

किसान नेताओं ने कहा भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता हर क्षेत्र में जाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे 

इस मौके पर बृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद राजेश सेठी प्रेम सिंह कर्दम अशोक सिंह नगर उपाध्यक्ष वृंदावन विनोद निषाद सूरज निषाद आदि मौजूद थे 

0 Response to " बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री का वितरण किया "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article