आंदोलनरत शिक्षकों को गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण : सम्राट चौधरी

आंदोलनरत शिक्षकों को गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण : सम्राट चौधरी


 आंदोलनरत शिक्षकों को गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण : सम्राट चौधरी

भाजपा अध्यक्ष ने 'विधानसभा मार्च ' में आंदोलनकारी शिक्षको से भी की भाग लेने की अपील

भाजपा के सम्राट ने झंडी दिखाकर विधानसभा मार्च रथ किया रवाना

पटना, 11 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 13 जुलाई को राजद के 10 लाख लोगों के नौकरी देने के वादाखिलाफी और शिक्षकों के मुद्दे पर आयोजित विधानसभा मार्च में लाखों लोग शामिल होंगे। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस मार्च से इन दोनों मुद्दों को लेकर आंदोलन की शुरुआत होगी। 

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में  भाजपा नेता सत्येंद्र वर्मा द्वारा  बनवाए गए विधानसभा मार्च प्रचार रथ को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि विधानसभा मार्च प्रचार रथ लगातार रवाना किया जा रहा है। 


उन्होंने आंदोलनकारी शिक्षकों से भी इस विधानसभा मार्च में भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि इस मार्च में राज्यभर से आए लाखों लोग हिस्सा लेंगे। इस मार्च की शुरुआत गांधी मैदान से होगी।


उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि एक ओर कहा जा रहा है कि आंदोलनकारी शिक्षकों से मुख्यमंत्री वार्ता करेंगे और दूसरी ओर शिक्षकों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने इसे तानाशाही बताते हुए कहा कि आंदोलनकारी शिक्षकों को गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण है।


इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधान पार्षद डॉक्टर संजय मयूख भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान पार्षद डॉ प्रमोद चंद्रवंशी विधान पार्षद अनिल शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह अशोक भट्ट राजेश कुमार झा प्रेस पैनलिस्ट मृत्युंजय झा कुंतल कृष्ण भाजपा नेता सत्येंद्र वर्मा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा जनार्दन शर्मा योगी आमोद ठाकुर राकेश कुशवाहा राजवंश कुशवाहा (सरपंच ) उपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे

0 Response to "आंदोलनरत शिक्षकों को गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण : सम्राट चौधरी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article