अपहरण कांड, पॉक्सो एक्ट व आर्म्स एक्ट के आरोपी के साथ दिखे कानून मंत्री, तस्वीर वायरल, उठ रहे सवाल

अपहरण कांड, पॉक्सो एक्ट व आर्म्स एक्ट के आरोपी के साथ दिखे कानून मंत्री, तस्वीर वायरल, उठ रहे सवाल


 अपहरण कांड, पॉक्सो एक्ट व आर्म्स एक्ट के आरोपी के साथ दिखे कानून मंत्री, तस्वीर वायरल, उठ रहे सवाल

बेगूसराय। सूबे के कानून मंत्री शमीम अहमद विवादों में घिर गए हैं। कहने को तो शमीम अहमद कानून मंत्री हैं, लेकिन कानून के ही एक दुश्मन के साथ उनकी एक फोटो वायरल हो रही है।

दरअसल, शमीम अहमद की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। शेयर करने वाले शख्स का नाम राजू सिंह। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजू सिंह खिलाफ बेगूसराय जिले के बखरी थाना में करीब आधा दर्जन संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राजू सिंह अपहरण कांड में चार्जशीटेड है। इसके साथ है उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा चल रहा है। बखरी थाना कांड संख्या 34/02 में वह अपहरण कांड का चार्जशीटेड आरोपी है। हाल ही में वर्ष 2020 में राजू सिंह उस वक्त चर्चा में आया था जब उसके खिलाफ बखरी थाना में कांड संख्या 100/20 दर्ज किया गया था। इस मामले में उसपर आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। राजू सिंह को इलाके का शराब, बालू  और जमीन माफिया कहा जाता है। ऐसे में कानून मं

0 Response to "अपहरण कांड, पॉक्सो एक्ट व आर्म्स एक्ट के आरोपी के साथ दिखे कानून मंत्री, तस्वीर वायरल, उठ रहे सवाल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article