ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की हालत नाजुक, सीएम नवीन पटनायक पहुंचे अस्‍पताल

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की हालत नाजुक, सीएम नवीन पटनायक पहुंचे अस्‍पताल

 

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) ने रविवार को राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नव किशोर दास को गोली मार दी। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें गंभीर हालत में भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास से मिलने अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि क्राइम ब्रांच को मामले की जांच अपने हाथ में लेने के निर्देश दिए गए हैं।

अपोलो अस्पताल पहुंचे सीएम नवीन पटनायक मंत्री ने नबा दास के स्वास्थ्य का जायजा ल‍िया। उन्‍होंने बताया क‍ि स्वास्थ्य मंत्री की हालत नाजुक है।

वह इस समय अपोलो अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में हैं। अपोलो अस्पताल, एससीबी एमसीएच और कैपिटल अस्पताल से लिए गए राज्य के सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।


ओड‍िशा सीएम नवीन पटनायक ने मंत्री का हाल जान

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने प्राइवेट अस्पताल में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री से मुलाकात की, जहां उनका इलाज चल रहा है। मुख्‍यमंत्री ने बताया क‍ि क्राइम ब्रांच को मामले की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया गया है।


हमले के बाद शहर में तनाव

दास पर हमले के बाद शहर में तनाव व्याप्त हो गया। मंत्री की समर्थकों ने उनकी ‘सुरक्षा में चूक’ पर सवाल उठाए। कुछ समर्थकों ने आरोप लगाया कि दास को निशाना बनाने के लिए साजिश रची गई थी। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच के बाद ही और जानकारियां सामने आ पाएंगी।


मंत्री दास के सीने से बह रहा था खून

मौजूदा घटना के एक वीडियो में मंत्री दास अचेत नजर आ रहे थे और उनके सीने से खून बह रहा था। वीडियो में स्थानीय लोग मंत्री को उठाकर कार की अगली सीट पर बैठाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे थे। एसडीपीओ के मुताबिक, मंत्री को पहले झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में ‘बेहतर इलाज’ के लिए उन्हें हवाई मार्ग से भुवनेश्वर के अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।


लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ा

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने संवाददाताओं को बताया कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। घटना में मंत्री घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। भोई ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि एएसआई ने मंत्री पर गोली क्यों चलाई, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।



एएसआई ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारी

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक एएसआई ने रविवार को स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मार दी। यह घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में दोपहर करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

0 Response to "ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की हालत नाजुक, सीएम नवीन पटनायक पहुंचे अस्‍पताल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article