प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति चर्चा में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति चर्चा में


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति चर्चा में है। बॉम्बे गोल्ड प्रदर्शनी में एक कलाकार ने 156 ग्राम सोने की मूर्ति बनाई है। इस सोने की मूर्ति का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और रजनीकांत से भी ज्यादा है।

पहले जानते हैं वायरल वीडियो के बारे में

PM मोदी की सोने की मूर्ति का वीडियो दो दिन पहले हुई बॉम्बे गोल्ड प्रदर्शनी का है। मोदी की सोने की मूर्ति घूमती हुई दिख रही है। इसके नीचे मूर्ति का वजन 156 ग्राम लिखा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इतने कम सोने में इतनी खूबसूरत मूर्ति बनाना कलाकार की कलाकारी है। हालांकि कलाकार के नाम की जानकारी वायरल वीडियो में नहीं दी गई है।

अब जानिए सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा?

यूजर्स ने ट्विटर पर पीएम मोदी की सोने की मूर्ति को शेयर करते हुए लिखा कि अमिताभ बच्चन और रजनीकांत जैसे दुनिया भर के लोकप्रिय लोगों की मोम की मूर्तियां ही बनी हैं। मोदी ने इनको भी पीछे छोड़ दिया है, इसलिए उनकी सोने की मूर्ति बनी है।

0 Response to "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति चर्चा में"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article