जन मानस की समस्याओं का निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता- डीआईजी

जन मानस की समस्याओं का निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता- डीआईजी

 

*जन मानस की समस्याओं का निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता- डीआईजी*

*जनपद के तीनों तहसीलो में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गयी फरियादियो की समस्याएं*

*त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन - पुलिस अधीक्षक* 

*फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध हो गुणवत्तापूर्ण समाधान - एडीएम शैलेन्द्र मिश्र* 

 भदोही 03 दिसम्बर 2022/ जन शिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत सम्पूर्ण समाधान दिवस जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। औराई तहसील औराई में विंध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री आर पी सिंह, उप जिलाधिकारी श्री लाल बाबू दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह, तहसील ज्ञानपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ,उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडे ,तहसील भदोही में अपर जिलाधिकारी( वि/रा) शैलेन्द्र कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी डॉ कृपा शंकर पांडेय व अन्य अधिकारियो द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फ़रियादियों की समस्याओ को सुना गया। 

उपस्थित अधिकारियो के समक्ष विभिन्न विभागो से सम्बन्धित तहसील औराई में कुल 41 फरियादियो के द्वारा अपनी समस्याओ से अवगत कराया गया जिसमें से डी.आई.जी द्वारा 05 प्रार्थना पत्रो को मौके पर ही निस्तारित करते हुये शेष 36 प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। 

    इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री आर पी सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से एक सप्ताह केे अन्दर निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की बातो को गम्भीरता से अवश्य सुने तथा शिकायत के निस्तारण हेतु मौके पर जाकर जाॅच करते समय शिकायतकर्ता अथवा वहाॅ पर उपस्थित व्यक्तियो के हस्ताक्षर अवश्य कराये। 

 पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस द्वारा शासन त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। तहसील दिवस में आए जनता की समस्याओं का पुलिस व राजस्व अधिकारी संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए न्यायोचित निस्तारण कराना सुनिश्चित करें ।

0 Response to "जन मानस की समस्याओं का निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता- डीआईजी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article