जनपद में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

जनपद में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस


 *जनपद में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस*

*सैनिकों के कल्याण हेतु सशस्त्र सेना झंडा दिवस समर्पित- डीएम गौरांग राठी*


*कृतज्ञ राष्ट्र,बहादुर सैनिकों की सेवाओं को स्मरण कर किया नमन-एसपी डॉ.अनिल कुमार*

भदोही 07 दिसम्बर 2022 / "सशस्त्र सेना झंडा दिवस" के अवसर पर कर्नल विनोद गुप्ता (अ0प्रा0) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार सहित सहित कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अन्य विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रतीकात्मक झण्डे लगाकर अंशदान प्राप्त किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने "स्मारिका" पुस्तक का विमोचन किया।

 जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि यह दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के सैनिको के कल्याण हेतु भारत की जनता की ओर से आर्थिक योगदान के लिए समर्पित दिन है,इस धनराशि से कार्यरत/सेवानिवृत्त/शहीद सैनिको के आश्रितों के कल्याण पर व्यय की जाती है। यह देश की सेना के प्रति सम्मान दिखाने व उन जाबांज सैनिक के प्रति एकजुटता दिखाने का दिन है जो देश की सुरक्षा में बलिदान हो गये। उन्होने कहा कि आधुनिक सैन्य इतिहास में भारतीय सैनिको ने हाईफा, रेजागंला, खेमकरन एवं कारगिल के मैदान में जो वीरता एवं शौर्य का प्रदर्शन किया विश्व में बेमिसाल है। भारतीय सेना ने प्राकृतिक आपदाओं जो बचाव राहत कार्य किये वह भी भूरि-भूरि प्रशसनीय है। ऐसे में हर नागरिक का दायित्व बनता है कि सैनिक कल्याण कोष में अपना यथा सम्भव योगदान दें।


 पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने कहा कि हमारे सशस्त्र सेनाओं के बहादुर जवान देश की सीमाओं की रक्षा में लगे हुए हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर देश के गौरव के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है। इसके अतिरिक्त शांति कालीन विपदाओं जैसे बाढ, भूकम्प आदि के समय जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रतिवर्ष सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर कृतज्ञ राष्ट्र अपने बहादुर सैनिकों की सेवाओं को स्मरण करता है और यथाशक्ति इनके परिवारों के कल्याण के लिए अंशदान देता है।


कर्नल विनोद गुप्ता (अ0प्रा0) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 07 दिसम्बर 2022 को सैनिक झण्डा दिवस मनाया गया। झंडा दिवस,भारतीय सशस्त्र सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों के कल्याण हेतु जनता से धन संग्रह के प्रति समर्पित वर्ष 1949 से 7 दिसंबर को भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है ।सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हुए धन संग्रह का उद्देश्य युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग,सेना में कार्यरत सैनिकों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण हेतु किया जाता है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर समर्पित दो पुस्तकें "शौर्य और पराक्रम" एवं "वीरता और सम्मान" भेंट किया गया।

     इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह,अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र,अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 Response to "जनपद में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article