
सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने रविवार को पूर्णिया रंगभूमि मैदान में आयोजित अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा....
देश में 18 पर्सेंट अहीर है और सेना में 14 से 15 पर्सेंट अहीर है जो देश के खातिर अपनी जान गवा रहे है इसलिए अहीर रेजिमेंट हक है हमारा ,
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा शताब्दी समारोह को सम्बोधित करते हुए ब्रिगेडियर प्रदीप यदु कहा आज देश में 18 प्रतिशत अहीर है सेना 14 से 15 परसेंट अहीर है 1750 से 1850 तक अंग्रेजो ने 8 रेजिमेंट बनाई थी लेकिन अहीर रेजिमेंट नहीं बनाई। अहिरो के पास विक्टोरिया क्रॉस,जार्ज क्रॉस,मलेट्री क्रॉस हो या स्वतंत्रता के बाद परमवीर चक्र,अशोक चक्र कृति चक्र महावीर चक्र वीर चक्र,स्वर्ण चक्र हो ये पूरी हमारी अहिरो की झोली में है। पुरे देश में दो महिलाओ को सर्वोच्य वीरता पुरस्कार मिला है उसमे एक महिला यादव है जिसका नाम है कमलेश कुमारी यादव। अहीर रेजिमेंट राजनितिक संगठनों की नहीं बल्कि यादवो की मुहीम है। अहीर रेजिमेंट पुरुषो की ही बल्कि महिलाओ की मांग क्योकि महिलाओ ने अपना बेटा खोया पति खोया,भाइयो को खोया है।
मंच को सम्बोधित करते लोक स्वास्थ्य मंत्री ललित प्रसाद यादव ने कहा यादवो का बहुत बड़ा इतिहास रहा है। यादव समाज हमेशा से पिछडो ,दलितों दबे कुचले लोगो को आगे बढ़ाने व उसके लिए आवाज उठाने और उनको हक दिलाने का काम करते आया है। आज यादवो को एक जुटता होने की जरूरत है तभी आगे आकर पिछड़े हुए यादव समाज के लोगो दबे हुए भाइयो की आवाज को बुलंद कर सकते है। हमे उनके लिए आवाज बनने की जरूरत है उनका सहारा बनने की जरूरत है अभी भी यादव समाज में शिक्षा की कमी है जीके कारण सरकार के दवरा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी नहीं पहुंच सकती हमे वहा तक जागरूकता लाने की जरूरत है शिक्षा देने की जरूरत है।
मंच को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कृष्ण ने जाति व्यवस्था या जाति की बात नहीं कि उन्होंने सूद्र ,ब्राह्मण,वैस्य सबको साथ लेकर चले। श्री कृष्ण का कर्म मानव निर्माण की रचना सम्पूर्ण विश्व को आंदोलित करता है। हम उसी विचारो के समूह के परिवार है उन्ही की रचना को पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि झाड़ू ऊपर से दी जाती है निचे से नहीं गंदगी ऊपर से शुरू हुई निचे से नहीं। जबतक हर व्यक्ति पड़ोसी को मुस्कुराने का स्वस्र नहीं देगा तबतक कृष्ण के दर्शन के पथिक नहीं हो पाएगे। आज संकल्प लेने की जरूरत है। अहीर रेजिमेंट हमारी जरूरत है इसके लिए आज से सोशल मीडिया ,ट्यूटर ,इस्टाग्राम पर पोस्ट करे यह हमारा अधिकार है यह मिल कर रहेगा। व्ही मुख्यतिथियो के दवरा अस्मारिका का विमोचन किया। प्रमडलीय अध्यक्ष डॉ राम चरित्र यादव ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर प्रमंडलीय महासचिव इंजीनियर विनोद कुमार शताब्दी समारोह के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह यादव, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सिंह, राष्ट्रीय महासचिव यादव महासभा अशोक कुमार यादव, राष्ट्रीय महासचिव पप्पू यादव पूर्व सांसद , राजेंद्र प्रसाद भूतपूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय पटना, विजय कुमार पूर्व श्रम मंत्री,ब्रिगेडियर प्रदीप चंदु , प्रफुल्ल कुमार दास, पितांबर दास अध्यक्ष झारखंड यादव महासभा ,प्रदीप कुमार बेहरा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा यादव महासभा बिहार, सच्चिदानंद यादव ,यादव महासभा के अध्यक्ष ,डॉ गोरेलाल उपाध्यक्ष यादव महासभा शताब्दी समारोह , यादव महासभा के सचिव डॉ के पी यादव के साथ प्रमंडल के अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ रामचरित यादव, प्रमंडलीय महासचिव इंजीनियर विनोद कुमार, नगर अध्यक्ष हरिनारायण यादव, मनोज यादव पूर्व पार्षद , अमरेंद्र यादव, प्रो कृष्णानंद यादव कोषाध्यक्ष , हरे कृष्ण यादव, प्रो सुमन यादव ,विमलेश यादव अनिरुद्ध यादव, ई उदय यादव,रामप्रवेश यादव, सत्यनारायण यादव, अरुण यादव, शिव नारायण यादव, निरंजन यादव, के साथ अन्य यादव समुदाय के कार्यकर्ता लगे हुए थे कार्यकर्म में समाजसेवी जितेंद्र यादव,पूर्व मेयर बिभा कुमारी,पूर्व उप मेयर संतोष यादव,प्रखंड प्रमुख ,मंटू यादव,लाखो यादव,राजकिशोर सिंह यादव, राजेश यादव ,विंदेश्वर यादव ,हरे कृष्ण यादव,नंदू यादव,अरविन्द यादव,मुरली मनोहर यादव,उमेश यादव , मनोज यादव का सहयोग सराहनीय रही संवाददाता विजय कुमार
0 Response to "सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने रविवार को पूर्णिया रंगभूमि मैदान में आयोजित अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा...."
एक टिप्पणी भेजें