
अधिकारों की सुरक्षा के लिए ब्राह्मण समाज हो संगठित- पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी
*अधिकारों की सुरक्षा के लिए ब्राह्मण समाज हो संगठित- पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी*
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनपद आगमन पर समाज के लोगों ने किया जोरदार स्वागत
जिला कार्यकारिणी की मेहनत देख राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए गदगद, पदाधिकारियों की ठोकी पीठ
फतेहपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के जनपद आगमन पर समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत श्री त्रिपाठी ने कहा कि हो सकता है कि विभिन्न संगठनों में बटे समाज के लोगों को एकजुट किया जाए। उन्होंने कहा कि यह संगठन एकमात्र ऐसा संगठन है जो ब्राह्मण समाज के हित, मान सम्मान एवं सुरक्षा के लिए दिन-रात जमीनी स्तर पर काम कर रहा है जिसकी वजह से संगठन दिन-प्रतिदिन अपना आकार बढ़ाते हुए समाज के लोगों को एकजुट कर उनके हक एवं हकूक के लिए पूरी निष्ठा के साथ आवाज बुलंद कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब आ सकता है कि समाज के लोग एकजुट हो जिससे समाज के लोगों का उत्पीड़न करने वाले लोगों को करारा सबक सिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि जब कोई समाज व संगठन एकजुट होता है तो उसके अधिकारों का हनन करने की हिम्मत कोई भी नहीं कर पाता। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए करीब 1 से का समाज के लोग एकत्रित हुए और फूल माला पहनाकर उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। स्वागत के क्रम में बता दे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के शहर सीमा पहुंचने पर असनी पुल, सातमील चौराहा, लखनऊ बाईपास के बाद शहर के पत्थरकटा चौराहा स्थित नवीन मार्केट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्ञातव्य है कि श्री त्रिपाठी लखनऊ से निकलकर चित्रकूट जनपद जा रहे थे, जहां से वह सात नवंबर को चित्रकूट से बांदा होते हुए पुनः फतेहपुर जनपद पहुंचेंगे। जहां पर कुछ देर विश्राम के बाद श्री त्रिपाठी लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष पंडित आशीष त्रिपाठी, केके शुक्ला, अजीत तिवारी नीलू, विकास त्रिवेदी, टिंकू शुक्ला, गणेश तिवारी, राहुल शुक्ला, अभय शुक्ला, अनुराग शर्मा, ललित मिश्रा के अलावा एक सैकड़ा के करीब समाज के लोग मौजूद रहे।
0 Response to "अधिकारों की सुरक्षा के लिए ब्राह्मण समाज हो संगठित- पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी"
एक टिप्पणी भेजें